मंजिल तक जाना है !

Main Menu

  • Home
  • About Me
  • blog
  • Contact Me

logo

  • Home
  • About Me
  • blog
  • Contact Me
Articalauthor
Home›Artical›आज से ही बंद कर दें एल्यूमिनियम फॉयल पेपर का उपयोग

आज से ही बंद कर दें एल्यूमिनियम फॉयल पेपर का उपयोग

By Pramila Sharma
February 8, 2021
92
0
Share:

शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस फॉयल आप अपना व अपने बच्चों का टिफिन पैक करते हैं। अपने घर के बचे हुए खाने को पैक करके रखते हैं जहां तक कि आप जब खाना ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं तो वह भी फॉयल पेपर में ही पैक होकर आता है। यह एल्यूमिनियम फॉयल पेपर हमारे शरीर के लिए कितना नुकसानदायक होता है।

आइए!आज हम एल्यूमिनियम फॉयल पेपर के नुकसान के बारे में जानेंगे।जब एल्यूमिनियम फॉयल पेपर हमारे खाने के संपर्क में आता है तो रिएक्शन होता है एवं रिएक्शन करने के बाद यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। एवं हमें बीमार बनाते हैं। आइए! इनके नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं:-

1:-जब एल्यूमिनियम फॉयल पेपर में खट्टे और मसालेदार खाने को पैक किया जाता है तो इनके आपस में संपर्क में आने पर रासायनिक क्रिया शुरु होने लगती है।जिससे हमारे तंत्रिका तंत्र को बहुत नुकसान पहुंचता है।
2:-एल्यूमिनियम के बर्तन में बने भोजन या एल्यूमिनियम फॉयल पेपर में रैप किए हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पुरूषों में बांझपन(Male Infertility)की समस्या बढ़ जाती है।
3:-अगर आप एल्यूमिनियम के बर्तन में बना खाना नियमित रुप से खाते हैं तो इससे किडनी की बीमारी हो जाती है। आपकी हड्डियों का विकास रुक जाता है एवं यह धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।एवं शरीर भी कमजोर होने लगता है।
4:-एल्यूमिनियम फॉयल पेपर में खाना रखकर पकाने से या गर्म खाना पैक करने से अल्जाइमर एवं डिमेंशिया जैसे गंभीर मानसिक रोग का खतरा बढ़ जाता है।

अगर एल्यूमिनियम फॉयल पेपर इस्तेमाल करना जरूरी हो तो इसे इस्तेमाल का सही तरीका आना चाहिए। ताकि इससे होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सके।

1:-फॉयल पेपर में बहुत गर्म खाना पैक ना करें। क्योंकि ऐसा करने से एल्यूमिनियम पिघलकर खाने में मिल जाता है जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसलिए अगर जरूरी हो तो अच्छी क्वालिटी का फॉयल पेपर इस्तेमाल करें।
2:-ऐसीटिक चीजों को फॉयल पेपर में ना रखें क्योंकि इससे चीजें जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। एवं खाने का बैलेंस भी बिगड़ जाता है।
3:-एल्यूमिनियम फॉयल पेपर में खट्टे फलों को पैक ना करें।
4:-माइक्रोवेव या ओवन में खाना बनाते समय भी एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल ना करें।

वैसे एल्यूमिनियम फॉयल पेपर के कुछ फायदे भी हैं।वैसे तो यह ज्यादातर खाना पैक करने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। परंतु इसके अलावा इसके कुछ और भी उपयोग हैं:-

1:-जैसे कि आप पिज्जा को दोबारा गर्म करते हैं तो जलने का डर रहता है परंतु अगर इसे एल्यूमिनियम फॉयल पेपर में रखकर गर्म करेंगे तो यह जलेगा नहीं।
2:-अगर आप इसे किचिन कैबिनेट के किनारे लगा दें तो यहां तेल के दाग नहीं जमने पाएंगे।
3:-आप ग्रिल की सफाई के लिए एल्यूमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल कीजिए। इससे ग्रिल में जमी धूल साफ करने में बहुत आसानी होगी।
4:-अगर आपके बर्तन बुरी तरह से जल गए हैं तो एल्यूमिनियम फॉयल पेपर का गोला बनाकर इससे साफ कीजिए। आप देखेंगे जले बर्तन कितनी आसानी से साफ हो जाएंगे।

Previous Article

नींबू के छिलके भी हैं बहुत फायदेमंद

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Pramila Sharma

Related articles More from author

  • ArticalUncategorized

    यातायात के नियम हम सबके लिए हैं

    July 16, 2015
    By manzil23
  • authorStoryUncategorized

    अब यही दिन देखने बाकी थे शायद…

    April 24, 2019
    By Pramila Sharma
  • authorpoems

    क्या यही है मानवता का फर्ज!

    March 23, 2017
    By manzil23
  • Artical

    क्लीन स्लीप के हैं कई फायदे

    January 4, 2018
    By Pramila Sharma
  • ArticalauthorUncategorized

    स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत

    July 16, 2015
    By manzil23
  • authorstoryUncategorized

    एक बेटी का पत्र माँ के नाम

    March 24, 2017
    By manzil23

Leave a reply Cancel reply

  • Articalauthor

    नींबू के छिलके भी हैं बहुत फायदेमंद

  • Articalauthor

    आओ बनाएं,पॉलीथीन मुक्त भारत

  • Story

    मैंने नहीं जिया बचपन अपना….

Contact Me

  • sharmapramila1974@gmail.com
  • Contact
  • About Me
  • Home
Powered by Dolphin Technologies © 2017 Manzil Tak Jana Hai All Rights Reserved.