फूड कॉम्बिनेशन के बारे में भी जानना है जरूरी

अगर मैं आपसे पूछूं कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या है—! जाहिर है आपका जवाब होगा healthy diet।आपका जवाब सही भी है।पर आपमें से काफी सारे लोग परेशान हैं क्योंकि उनकी समस्याओं का हल उनके पास भी नहीं है।कुछ अजीब सी है उनकी समस्या भी…हैल्दी डायट लेने के बावजूद भी वह पेट दर्द,अपच,उल्टी,गैस,कब्ज,जलन आदि समस्याओं से परेशान हैं…!आइए इसका जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं।
यह तो हम सभी जानते हैं कि हम जो भी खाते हैं उसका असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है।परंतु कई बार हम जाने-अंजाने कुछ ऐसी चीजों का सेवन एक साथ कर लेते हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदायक होती हैं जिसे आयुर्वेद की भाषा में असंगत खाद्य पदार्थ (food incompatibility)कहा जाता है।
इसमें एक खाद्य पदार्थ में मौजूद न्यूट्रिएंट्स दूसरे खाद्य पदार्थ में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के एब्जॉर्शन को ब्लॉक कर देता हैं।इस कॉन्सेप्ट को पोषण-विरोधी(Anti nutrition)कहा जाता है।इसलिए अगर आप पेट दर्द,अपच या ब्लोटिंग,कब्ज,एलर्जी एवं रैशेज जैसी समस्याओं से हैल्दी डायट लेने के बावजूद भी परेशान हैं तो खुद को बीमार समझकर घबराइए नहीं बल्कि एक बार फूड कॉम्बिनेशन(Food combination)पर विचार जरूर कीजिए।जी हां!फ़ूड कॉम्बिनेशन यानि कि ऐसे फ़ूड जिन्हें आप कंबाइन करके एक मील में खा रहे हैं कहीं आपके शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान तो नहीं कर रहे।
मैं आपको कुछ ऐसे ही फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बता रही हूं जिन्हें एक साथ खाना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।जिन्हें लेने से हमें इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है।जो हमारी बॉडी में न्यूट्रीएंट्स के एब्जॉर्शन को ब्लॉक कर देते हैं।अगर – आप इन चीजों को एक साथ लेते हैं तो आज से ही इनका सेवन बंद कर दीजिए:-
*ब्रेड के साथ जैम:-हम में से ज्यादातर लोग ब्रेड को जैम के साथ खाना पसंद करते हैं।ब्रेड मैदे से तैयार होती है एवं जैम शक्कर की बनी होती है,वह भी फ्लेवर के साथ।यह दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।इनका सेवन हाई एवं लो ब्लडप्रेशर जैसी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है।
अगर ब्रेड खाना जरूरी ही है तो आप ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल कीजिए जिसमें यीस्ट नहीं होता।जैम का तो कोई विकल्प है ही नहीं इसलिए इसका इस्तेमाल ना करना ही आपके लिए बेहतर है।
*दूध के साथ दही:-हालांकि यह सुनने में कुछ अजीब सा लगता है।क्योंकि दूध और दही दोनों एक ही स्त्रोत से प्राप्त होते हैं।दूध से दही बनता है।पर यह फूड कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।इन दोनों के कॉम्बिनेशन से कुछ लोगों को गैस्ट्रिक,जलन या अपच हो सकती है। इसलिए इन दोनों का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए।दूध के साठ नमकीन चीजें लेने से मिल्क प्रोटीन्स जम जाते हैं।एवं इनका पोषण कम हो जाता है।अगर इनका सेवन लंबे समय तक किया जाए तो त्वचा संबंधित रोग हो सकते हैं।
*पालक पनीर:-बहुत से लोग पालक-पनीर की सब्जी खाना पसंद करते हैं।परंतु इन्हें साथ-साथ खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।इसका कारण यह है कि पनीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है।एवं पालक में ऑक्सैलिक एसिड होता है।ऐसे में जब पनीर को पालक के साथ मिलाया जाता है तो उनके कैल्शियम का गुण नष्ट हो जाता है। क्योंकि पालक में मौजूद ओक्सैलिक एसिड शरीर को कैल्शियम को एब्जार्ब करने से रोकता है।इसलिए आप पनीर को मटर के साथ एवं पालक को दालों एवं मशरूम के साथ बनाएं तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।
*आम-खीरा:-आप तो जानते ही हैं कि आम एक फल है एवं खीरा सब्जी।इसलिए इन दोनों को अलग-अलग एंजाइम्स की जरूरत होती है।अगर इनका सेवन एक साथ किया तो यह दोनों एक-दूसरे को प्रभावहीन बना देते हैं।जिससे गैस,पेट में भारीपन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
*सोडा-पिज्जा:-अगर आप पिज्जा के साथ सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं तो डाइजेशन संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न होने का डर रहता है।जैसे पेट का फूलना या भारीपन आदि।
*चीज और पास्ता:-पास्ता बनाते समय इसमें एवं टमाटर का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें क्योंकि पास्ता में बसा होता है।टमाटर एवं चीज बसा के पाचन में रुकावट पैदा करते हैं।अगर आप पास्ता खाना पसंद करते हैं तो इसमें हरी एवं वेक्ड वेजिटेबल का प्रयोग करें।यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
*खीरा और टमाटर:-इन दोनों का सेवन अक्सर सलाद में एकसाथ किया जाता है।परंतु इनमें पाए जाने वाले तत्व एक-दूसरे के विरुद्ध होते हैं।एवं इनके पचने का समय भी अलग-अलग होता है।इसलिए अगर इन दोनों को एक साथ खाया जाए तो इनसे प्राप्त होने वाले पोषक तत्व तो हमें नहीं मिलते बल्कि पेट से संबंधित समस्याएं जैसे पेट का भारी होना,पेट फूलना जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि सलाद हमेशा खाना खाते समय ही खाएं।अगर आप खाना खाने के बाद सलाद का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचनक्रिया धीमी पड़ सकती है।तथा गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप सलाद में गाजर खाते हैं तो इसके साथ नींबू का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे हार्ट एवं यूरिन से संबंधित हो सकती हैं।
*भोजन के साथ फल खाना:-अगर आप दिन में भोजन के समय फल खाते हैं तो ऎसा बिल्कुल भी ना करें।क्योंकि इससे आपकी पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ने के साथ ही पेट फूलने एवं कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।इसलिए अगर फल खाना ही है तो भोजन करने से आधे या एक घंटे पहले या बाद में खाएं।
*पराठे के साथ दही:-बहुत से लोग दही के साथ परांठे खाना पसंद करते हैं।यह गलत है क्योंकि दही फैट के पाचन में रुकावट पैदा करता है।परांठे,पूड़ी या तली-भुनी चीजों के साथ दही का सेवन हानिकारक होता है।
उड़द की दाल के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।इससे हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है।हमारे देश में दहीबड़े का प्रचलन बहुत अधिक है।दहीबड़े बनाने के लिए उड़द की दाल की बजाय मूंग दाल प्रयोग करें।
*दूध के साथ खट्टे फल:-दूध के साथ खट्टे फल का प्रयोग ना करें। लोग गर्मियों में अक्सर आम का आमरस बनाते हैं।इसके लिए मीठे आम का प्रयोग करें।दो खट्टे फल एकसाथ ना खाएं।
अच्छी सेहत के लिए दूध और केला एकसाथ खाने की सलाह दी जाती है।परंतु यह फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। चूंकि इन दोनों के पचने का समय अलग-अलग होता है इसलिए यह दोनों एक दूसरे को पचने से रोकते हैं। इसमें नींद ना आना एवं पाचन से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
प्याज,नींबू,संतरा,पाइनएपल,दही,मूली,कटहल,बैंगन, मांस,मछली एवं नमकीन का सेवन भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए।या इन चीजों को खाने से पहले एवं बाद में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आप दूध के साथ बादाम को कंबाइन करते हैं तो इसका कॉम्बिनेशन आपके ब्रेन के लिए हैल्दी रहेगा। –
*घी के साथ शहद:-घी और शहद मिलकर जहर का काम करते हैं। इसलिए इनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए।
*दही और फल:-दही और फल में अलग-अलग एंजाइम्स होते हैं।इसलिए इनका सेवन एकसाथ करने से इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है।
*मछली के साथ दूध:-मछली के साथ दूध लेने से शरीर पर सफेद दाग एवं त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।
*मीठे एवं खट्टे फल:-इन्हें एकसाथ नहीं खाना चाहिए।क्योंकि खट्टे फल मीठे फल में निकलने वाली शुगर को डाइजेस्ट नहीं होने देते।इससे डाइजेशन की समस्या हो सकती है।
मीट के साथ दूध या पनीर:-इन दोनों ही चीजों में एनीमल प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।इसलिए आप मीट के साथ दूध,दही एवं पनीर का सेवन ना करें।वरना पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
*खाने के साथ पानी:-पानी हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है।परन्तु खाना खाते समय अगर आप पानी पीते हैं तो आपका खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं होगा और आपको पेट से संबंधित कई समस्याएं होने की संभावना रहती है।
*खाने के बाद चाय:-कुछ लोगों की आदत होती है खाने के बाद चाय पीने की। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे पाचन ठीक रहता है।जबकि ऐसा नहीं है।चाय में अम्ल होता है इससे पेट में अपच,एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खाने के बाद चाय ना पिएं।
ये कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन हैं जो बेस्ड फूड कॉम्बिनेशन के अंतर्गत आते हैं।जिन्हें लेने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम इम्प्रूव होता है।जिनका एब्जॉर्शन हमारी बॉडी में अच्छा होता है।जिनके हेल्थ बेनीफिट्स हमें ज्यादा मिलते हैं।
*एवोकाडोज एवं पालक:-एवाकाडोज में अनसैचुरेटेड फैट एवं ओमेगा-3 की मात्रा अधिक होती है।एवं इसमें पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता 15गुना अधिक होती है। इसलिए अगर आप पालक एवं एवाकाडोज को एक साथ खाते हैं तो यह आपका वजन कम करने के अलावा काफी सारी बीमारियों से दूर रखने में आपकी मदद करेगी।जैसे ह्रदय रोग,आँखों एवं कैंसर से संबंधित आदि।
*विटामिन सी के साथ अंडा:-जब आप विटामिन सी को अंडे के साथ लेते हैं तो यह कॉम्बिनेशन आयरन को एब्जॉर्व करने में बहुत मदद करता है।विटामिन सी आयरन को छह गुना अधिक घुलनशील बना देता है जिसके कारण अनीमिया एवं थकान से होने वाली तकलीफें नहीं होती।
*ग्रीन टी के साथ नीबू:-अगर आप ग्रीन टी में कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल लें तो यह विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है।साथ ही इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर से बचाते हैं एवं हार्ट को हैल्दी रखते हैं।आप ग्रीन टी को विटामिन सी के साथ लीजिए।इसके हैल्थ बैनिफिट ज्यादा मिलेंगे।
*हल्दी के साथ काली मिर्च:-अगर आप हल्दी में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर इसे लेते हैं तो हल्दी का एब्जॉर्शन आपके शरीर के अंदर 2000 गुना ज्यादा हो जाएगा।क्योंकि हल्दी में पाए जाने वाले पेपराइन(piperine)एवं काली मिर्च में पाए जाने वाले करक्यूमन(curcumin)का कॉम्बिनेशन बहुत ही पॉवरफुल होता है।
*ओट्स:-अगर आप ओट्स खाते हैं तो उसे पानी के साथ कुक कीजिए बजाय मिल्क के।तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।क्योंकि ओट्स में फाइबर होता है।ऐसे में अगर आप उसे पानी के साथ पकाते हैं तो यह आपकी बॉडी पर ज्यादा हैवी नहीं होगा। एवं उसके न्यूट्रीएंट्स आपकी बॉडी में ज्यादा अच्छी तरह से एब्जॉर्व हो जाएंगे।आप इसमें पानी के साथ वेजिटेबल भी एड कर सकते हैं।